Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 दिसम्बर 2020। क्षेत्र के गांव जोधासर में हाइवे पर दुर्घटना में घायल बछड़े की जान गांव के बजरंग दल के युवा कार्यकर्ताओं ने बचाई और उसे गौशाला पहुंचाया। युवाओं ने गांव के आवारा गोवंश के सींगों में रेडियम पट्टी लगाने का संकल्प भी लिया। गांव के युवा भंवरसिंह, सुखदेव स्वामी, किशोरसिंह, गोपाल, छैलूसिंह, विद्युत विभाग के राजकमल विश्नोई, परमेश्वर गोदारा ने एक बैठक की व गांव के आवारा पशुओं को हाइवे पर दुर्घटनाओं से बचाने के लिए रेडियम पट्टी लगाने का निर्णय लेते हुए आपस में सहयोग राशि भी एकत्र की। युवाओं ने गांव के बस स्टेण्ड पर सार्वजनिक दानपेटी लगाते हुए निणर्य लिया कि दान राशि गोहितार्थ कार्य में प्रयोग ली जाएगी।