Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जनवरी 2026। आपणो गांव सेवा समिति ने सोमवार को डंपिंग यार्ड की विभत्स स्थिति में तुरंत सुधार की मांग प्रशासन से की व फोटो वीडियो सहित ज्ञापन सौंपा। समिति सदस्यों ने तीन दिन में एक्शन नहीं लेने पर न्यायालय की शरण लेने की बात भी कही। वहीं मंगलवार सुबह विधायक ताराचंद सारस्वत ने भी गौवंश की असमय मौत का कारण बन रहें डंपिंग यार्ड को लेकर संज्ञान लेने व सुधार कार्य करने की बात प्रशासन से कही। विधायक ने शहरी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था दुरस्त करने के निर्देश भी दिए। मंगलवार दोपहर तक प्रशासन हरकत में आया और पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा सहित उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा मौके पर पहुंचे। इस दौरान ईओ व तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा, बीसीएमओ डॉ राजीव सोनी, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, उपाध्यक्ष गजानंद दाधीच, शहर महामंत्री मदन सोनी, शहरमंत्री महेंद्र पारीक सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी भी मौके पर पहुंचे व वस्तुस्थिति का निरीक्षण किया। उपखंड अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए गए कि चारों और फेंसिंग कर डंपिंग यार्ड को पूरी तरह कवर करने, व यहां कर्मचारियों की नियमित ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। जिससे बेसहारा गोवंश एवं वन्य जीवों का प्रवेश रोका जा सके। मौके पर ही कचरे को भीतर स्थानांतरित करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया। बीसीएमओ डॉ. राजीव सोनी ने सभी अस्पतालों, लैब एवं मेडिकल स्टोर संचालकों को खुले में मेडिकल वेस्ट न डालने तथा निर्धारित मेडिकल वेस्ट डिस्पोजल प्रक्रिया का पालन करने के सख्त निर्देश दिए।