Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जनवरी 2026। कृषि कुएं की वीसीआर के सेटलमेंट के नाम पर लाखों रुपए की रिश्वत लेते हुए एक बिजली कार्मिक को आज चूरू एसीबी की टीम ने मौके पर पहुंच कर धर लिया। सहायक अभियंता ऊपनी ऑफिस में एसीबी सीआई महेंद्र कुमार मय दल ने रिश्वत के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया। एसीबी एडिशनल एसपी महावीर शर्मा ने बताया टीम ने 1.45 लाख रुपये सेटलमेंट के बरामद किए व आरोपी कार्मिक विनोद पूनियां को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने लिखमीसर उत्तरादा निवासी किसान के कृषि कुएं पर 3.54 लाख रुपये की वीसीआर का सेटलमेंट करवाने के लिए यह राशि मांगी थी। आरोपी ने 3.54 लाख की वीसीआर 1.50 लाख में सेटल करवाने की बात कही। आरोपी द्वारा कम करने के आग्रह पर सौदा 1.45 में तय हुआ व आरोपी ने वीसीआर के बदले 1.15 लाख रुपये का नोटिस भी जारी करवा लिया था। आरोपी द् लिए गए 1.45 लाख में से 1.15 लाख की राशि विभाग में जमा करवा शेष 30 हजार की राशि रिश्वत में ले रहा था। टीम ने आरोपी को मौके पर ही धरा और पूरी राशि जब्त की।