Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

अतिक्रमण कर रास्ता बंद किया, ग्रामीणों ने खुलवाने की माग की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव दुसारणा बड़ा बास के ग्रामीणों ने नायकों व मेघवालों के मोहल्ले से श्मशान भूमि की ओर जाने वाले रास्ते पर हुए अतिक्रमण को हटाने की मांग की है। मोहल्लेवासियों ने उपखंड अधिकारी के नाम ज्ञापन देते हुए नामजद के खिलाफ आरोप लगाते हुए बताया कि उनके घरों के पास ही श्मशान भूमि की ओर जाने वाले रास्ते पर आबादी भूमि व गौचर भूमि स्थित है। यहां भूमि वर्षों से खाली पड़ी है, जिसमें हमारे समाज के श्मशाम की और जाने वाले रास्ते को अवरूद्ध कर दिया है। हमारे आबादी के घरों के नजदीक लगती गौचर की खुली भूमि पर कब्जा करने पर आमदा है, मना करने पर अपने साथ 10-12 लोगों को लेकर पिकअप गाड़ी में आता है तथा हमें धमकाता है, वह भूमि पर तारबंदी करने की फिराक में है।

ड्रेनेज पाईप लाईन को चार चौराहे आगे बढ़ाने की मांग की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास के वार्ड 23 में निर्माणाधीन ड्रेनेज पाईप लाईन को वार्ड नागरिकों ने इसे चार चौराहे आगे बढ़ाने की मांग करते हुए मंगलवार को पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा व ईओ श्रीवर्द्धन शर्मा को ज्ञापन दिया। वार्ड वासियों ने बताया कि पालिका द्वारा बरसाती पानी निकास हेतु दो फुट का ड्रेनेज पाईप लाईन बिछाई जा रही है, जो अभी दुलाराम प्रजापत के चौराहे तक रखी गई है। बरसात के दिनों में रामदेव मंदिर व नानूराम छापोला के घर के पास पानी निकास नहीं हो पाती है, जिससे महीनों तक यहां पानी ठहरा रहता है। यहां आवागमन पूरी तरह से अवरुद्ध हो जाता है। यहां निजी व सरकारी कुल पांच स्कूलों के विद्यार्थियों को जल भराव के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान पूर्व पार्षद मूलचंद स्वामी, नानूराम छापोला, एडवोकेट मनीष भार्गव, हड़मान भार्गव, रामचन्द्र प्रजापत, प्रेम सिखवाल, पवन सिखवाल, गोपाल भार्गव, नानूराम भार्गव, सुरेंद्र महावर, लक्ष्मीनारायण तावनियां, कुरड़ाराम भार्गव, गंगाराम सिखवाल, लीलाधर भार्गव, बुद्धाराम भार्गव एवं गोरधन भार्गव सहित कई लोग मौजूद रहें।