Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 दिसम्बर 2020। गांव जाखासर में हर छोटी बड़ी बीमारी में ईलाज के लिए भाग कर श्रीडूंगरगढ आना पड़ता है और इसी परेशानी से आहत गांव के मांगीलाल सिहाग ने उपस्वास्थ्य केन्द्र के लिए गांव के मध्य में पंचायत भवन पास ही 60*100 का प्लॉट भूमिदान में दिया है। सिहाग ने पूरे गांव की समस्या का निदान किया और ग्रामीणों ने उनका आभार प्रकट किया। आज गांव में सिहाग के परिवार ने प्रधान सावित्री देवी गोदारा व जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल के साथ भूमिपूजन किया। प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा व जिलाप्रमुख मोडाराम मेघवाल ने सिहाग का शॉल उढाकर सम्मान किया। दोनों ने सिहाग के जनहित में किए गए इस कार्य को प्रेरणीय बताया। आयोजित समारोह में सरपंच राजूदेवी सारण ने प्रधान सावित्री देवी को 11 हजार रूपयों की माला पहनाई व सरपंच प्रतिनिधि मालाराम सारण ने जिलाप्रमुख मोडाराम मेघवाल को 11 हजार रूपयों की माला पहनाई गई। पूरा गांव समारोह में शामिल हुआ और प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा का शॉल उढाकर सम्मान किया। जिला परिषद सदस्य हरिराम गोदारा, श्रीराम भादू, टेमाराम मेघवाल, प्रभुराम गोदारा, राजेश मंडा, सीताराम बाना, राजन मुंड, पंचायत समिति सदस्य सीमा कड़वासरा, रामकिशन मेघवाल, ओम सारण, नौरंग चाहर, ओम बाना, हेतराम जाखड़, गोरधन खिलेरी, रामेश्वर गोदारा, बीरबल गोदारा, सरजीत जाखड़, भंवर गरवा का साफा पहना कर स्वागत किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपस्वास्थ्य केंद्र के लिए भूमिदान देने वाले मांगीलाल सिहाग को प्रधान प्रतिनिधि व जिलाप्रमुख ने शॉल उढ़ाकर सम्मान किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रधान सावित्री देवी, पंचायत समिति सदस्य सीमा कड़वासरा, सरपंच राजूदेवी सारण गांव के विकास की कड़ियां तीनों महिला जनप्रतिनिधि मंच पर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जाखासर में आज पूरे गांव ने भूमिदान कार्यक्रम व सम्मान समारोह में भाग लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व डायरेक्टर सुगना सारण ने प्रधान का स्वागत किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नवनिर्वाचित प्रधान ने ग्रामीण बुजुर्ग महिलाओं को प्रणाम कर सम्मान दिया।