Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 दिसम्बर 2025। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में बाबा रामदेवजी के लिए अपार श्रृद्धा का माहौल रहता है एवं भादवे में बाबा के पैदल यात्रा क्षेत्र से हजारों की संख्या में श्रृद्धालु करते है। इसी तर्ज पर भादवे के मेले के बराबर उत्साह क्षेत्रवासियों में बाबा की डाक ध्वजा के लिए भी बन रहा है। इस वर्ष लगातार चौथी बार क्षेत्र के समस्त संघों द्वारा सामूहिक रूप से बाबा को श्रीडूंगरगढ़ से डाक ध्वजा भेजी जाएगी। श्रीडूंगरगढ़ से चौथी डाक ध्वजा को आगामी माह जनवरी 2025 के अंतिम रविवार 25 जनवरी को रवाना किया जाएगा। इस यात्रा के लिए सभी संघों की बैठक सोमवार को आयोजित की जाएगी। बैठक की शुरूआत बाबा की ज्योत एवं आरती के साथ हुई एवं बैठक में विभिन्न जिम्मेदारियां बांटी गई। डाक ध्वजा यात्रा से जुड़े नारायण सोनी ने बताया कि इस बार भी यह ध्वजा चांदी से बनाई जाएगी एवं श्रीडूंगरगढ़ से रामदेवरा मंदिर तक लगातार दौडते हुए श्रृद्धालु लेकर जाएगे। सभी संघों द्वारा यात्रा के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां लेना स्वीकार किया गया।