Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

ख्वाजा गरीब नवाज उर्स पर बनाई डेढ़ क्विंटल दूध की खीर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शनिवार को अजमेर के ख्वाजा गरीब नवाज के 814वें उर्स के पर्व पर श्रीडूंगरगढ़ में मुस्लिम समुदाय ने जश्न मनाया। तेलियान इमाम साहब ने अमन चैन की दुआ मांगी और सभी ने एक दूसरे को उर्स की मुबारक दी। सामूहिक रूप से डेढ़ क्विंटल दूध की खीर बनाई गई जिसे शाम को सभी अकीदतमंदो को वितरित किया जाएगा।


कल क्षेत्र के इन गांवो में होगी बिजली कटौती।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कल रविवार सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक 132 केवी जीएसएस श्रीडूंगरगढ़ पर जरूरी रखरखाव का कार्य किया जाएगा। इसके चलते 33 केवी फीडर ठुकरियासर, अभयसिंहपुरा, सातलेरा, बाना व अधिकांश श्रीडूंगरगढ़ शहर की आपूर्ति बाधित होगी। ये जानकारी प्रभावित गांव व शहर के सभी नागरिकों के साथ शेयर जरूर करें, जिससे वे कटौती से होने वाली परेशानियों से बच सकें।
कल होगी डाक ध्वजा संघ की बैठक व प्रीतिभोज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कल शाम छह बजे मुख्य बाजार स्थित डागा कटला में रामदेवरा डाक ध्वजा संघ की बैठक होगी। बैठक में शहर के सभी पैदल संघो के पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में आगामी डाक ध्वजा ले जाने की तिथि सुनिश्चित की जाएगी। नारायण सुनार ने बताया कि बैठक के बाद सभी के लिए सामूहिक प्रीति भोज का आयोजन होगा।