Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 दिसंबर 2025। गांव मोमासर में आज सुबह धर्म परिवर्तन को लेकर जमकर हंगामा हुआ। श्रीडूंगरगढ़ थाने में गांव के दो युवाओं द्वारा बाप बेटे के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है।
गांव के युवा भागूराम पुत्र मोहनराम जाट व गोपी पुत्र केसराराम जाट ने पुलिस को बताया कि गांव के मुन्नीराम पुत्र पूर्णराम मेघवाल के घर धर्म परिवर्तन करवाने का कार्य किया जा रहा है। परिवादी ने बताया कि यहां राजस्थान सहित बाहरी राज्यों के लोगों को बुलाकर हिंदू देवी देवताओं, गुरूओं को नीचा दिखाकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जाता है। परिवादी ने बताया कि बीती रात करीब 10 बजे वह मुन्नीराम के घर के सामने से जा रहें थे तो उन्होंने देखा कि बड़ी संख्या में अलग अलग गाड़ियां खड़ी थी। यहां मुन्नीराम व उसका बेटा सुनील सहित प्रेम बावरी व अन्य जने जो बाहर के थे धर्म परिवर्तन करवाने में लिप्त है, आरोपी के घर में ईसाई धर्म के विभिन्न चिह्न, निशान, प्रचार सामग्री लगी है। पुलिस ने विधि विरूद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2025 के तहत मामला दर्ज कर जांच एसआई मोहनलाल को दी है।