Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 दिसम्बर 2025। क्षेत्र के गांव मोमासर में सिकराली मार्ग पर स्थित एक ट्यूबवेल ढाणी में चर्च बना कर ईसाईकरण का कार्य करने का आरोप इसी गांव के मुन्नीराम मेघवाल पर ग्रामीणों ने लगाया है। उसके पड़ोसियों ने बताया कि यहां लंबे समय से ईसाई सभाएं, प्रार्थनाओ का कार्यक्रम आयोजित हो रहे है, जिसमें शामिल होने बाहर से अनेक लोगों का आना जाना रहता है, और इससे आसपास के लोग खासे परेशान है। वही धर्मांतरण के आरोपो में मुख्य आरोपी मुन्नीराम मेघवाल सहित आस-पास के करीब 100 किलोमीटर क्षेत्र के गांवों से मोमासर पहुंचे करीब 30 जनों को श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने मौके पर तनाव बढ़ता देख श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंचाया है। मौके पर एसआई मोहनलाल एवं हेडकांस्टेबल भगवानाराम सहित पुलिस बल मौजूद है एवं मामले की जांच कर रहे है। थानाधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में गम्भीरता के साथ जांच की जा रही है एवं कुछ भी विधि विरुद्ध पाया जाता है तो त्वरित कार्रवाई की जाएगी। मौके पर पहुंचे आक्रोशित युवाओं ने बताया कि इस ढाणी में लंबे समय से गरीब व पिछड़े लोगों को बरगलाकर धर्म परिवर्तन के लिए उकसाया जा रहा था एवं गत जुलाई में तो यहां क्रॉस लगा कर चर्च भी बना लिया गया था। क्रिसमस के मौके पर बुधवार रात भी यहां प्रार्थना व सभा होने की बात सामने आई है। इस पर अल सुबह गांव के युवा बड़ी संख्या में एकत्र हुए और यहां पहुंचने वाली गाड़ियों को रोक लिया। बताया जा रहा है कि कल रात कार्यक्रम हुआ था एवं सुबह ये मौके से भागने की फिराक में थे जिनकी गाड़ियों को युवाओं ने आगे गाड़ी देकर रूकवाया और पुलिस को सूचना दी। वहीं हिंदूवादी संगठनों से जुड़े अनेक कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभास्थल का गेट पुलिस ने खोला, कमरे में लगा है क्रॉस, पुलिस कर रही है जांच।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जुलाई माह में यहां क्रॉस लगाया गया, परंतु विरोध हुआ तो इसे हटा लिया गया।