Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

याद किया वाजपेयी को, मुख्य बाजार में आयोजित हुआ कार्यक्रम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मजयंती पर मुख्य बाजार में कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सदस्यों ने अटलजी की स्मृतियों को याद किया व उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। युवा नेता सुनील तावणीयां, बद्री प्रसाद, गौरीशंकर सारस्वत, पूर्व पार्षद शिवप्रसाद तावणीयां, दानाराम गुसाईं, भरत जोशी, श्रवण सिद्ध, रवि नायक, मोरसिंह मेघवाल, सत्यनारायण मोट, श्याम गोदारा, राजेश महावर, महेंद्र भादानी, नंदलाल, मूलचंद, राजकुमार नाई, सांवरमल सारस्वत, देवकिशन ओझा, दानाराम भाटी, पवन तापड़िया, छोटू नायक लखासर सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुरूवार सुबह मुख्य बाजार में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए अनेक कार्यकर्ता।

महाराजा सूरजमल के बलिदान को याद किया, बताया अजेय योद्धा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास श्रीडूंगरगढ़ में महाराजा सूरजमल के 262 वें बलिदान दिवस पर श्रंद्धाजलि सभा का आयोजन रखा गया। सभा में दो मिनिट का मौन रखकर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। समिति सदस्य सुशील सेरडिया ने महाराजा सूरजमल को शौर्य का प्रतीक बताया। उन्होंने महाराजा से प्रेरणा लेने की बात कहते हुए उन्हें महान अजेय योद्धा बताया। उन्होंने कहा कि उनमें वीरता, धीरता, उदारता, दूरदर्शिता का संगम था, वे समावेशी सोच को आत्मसात करने वाली भारतीयता के सच्चे प्रतीक थे। मुकेश गोदारा ने कहा कि महाराजा सूरजमल ने जनकल्याणकारी सोच के साथ मजबूत रियासत की नींव रखी, वे सभी के लिए प्रेरणीय है। कार्यक्रम में रामकिशन सारण, रामनिवास हरडु, श्रवण बाना, कन्हैयालाल गोदारा, रतनाराम गोदारा, महेंद्र गोदारा, मदनलाल, सुशील पूनियां, दशरथ जाखड़, रामस्वरूप सहू, राजेन्द्र, मनोज चोटिया, मंजीत महिया, किशनलाल, राजूराम जाखड़, रामस्वरूप सिहाग, हड़मानाराम ज्याणी, लालचंद सहू, रामकिशन, सुमित गोदारा, विनोद कुमार सहू, कैलाश आदि उपस्थित रहे । एमडीएस छात्रावास वार्डन दयानन्द बेनीवाल ने सभी का आभार प्रकट किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एमडीएस छात्रावास में विद्यार्थियों ने महाराजा सूरजमल को याद किया।

विद्यालय में मनाया तुलसी दिवस।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालूबास में स्थित अंग्रेजी माध्यम के लर्न एडं फन स्कूल में बुधवार को तुलसी दिवस मनाया गया। स्कूल प्रधानाचार्य विनीता सारस्वत ने भारतीय संस्कृति में तुलसी पूजन का महत्व बताते हुए इसे पूरी तरह वैज्ञानिक पर्व बताया। उन्होंने कहा कि तुलसी 24 में से 20 घंटे ऑक्सीजन देने वाला औषधीय गुणों वाला पौधा है जो हर एक घर में परिवार के सदस्य की तरह शामिल है। इस दौरान उन्होंने हिंदू पर्वों के वैज्ञानिक पहलूओं को समझाया। विद्यालय के बच्चों ने तुलसी पूजन किया व इस दौरान स्टाफ भी मौजूद रहा।