Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 दिसंबर 2025। अप्रत्याशित और अचानक दम तोड़ देने की घटनाएं क्षेत्र में ही नहीं देश भर में बढ़ रही है। सोमवार सुबह एक डंपर चालक जी घबराने पर डंपर रोककर नीचे उतरा और सड़क किनारे जहां बैठा वहीं उसकी मौत हो गई।
हैड कांस्टेबल रामस्वरूप ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे गांव ठुकरियासर के निकट लिखमादेसर फांटा पर सड़क किनारे डंपर रोक कर चालक 40 वर्षीय देवीलाल पुत्र देवाराम निवासी दुंकर, बीदासर नीचे उतरा। उसने लोगों को बताया कि जी घबरा रहा है। वह वहीं बैठ गया और वहीं उसने दम तोड़ दिया। आस पास के लोगों ने उसे उपजिला अस्पताल पहुंचाया तो चिकित्सकों ने कार्डिएक अरेस्ट (हार्ट अटैक) से मौत होने की आशंका जताई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है और मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।