Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2025-12-21 at 18.55.04
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 दिसंबर 2025। गांव देराजसर में रविवार को आयोजित रक्तदान शिविर में उत्साह के साथ 117 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का प्रारंभ गांव के दिवंगत सामाजिक कार्यकर्ता मूलचंद भादू की तीसरी पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पाजंलि अर्पित करते हुए किया गया। गांव के सती दादी ट्रस्ट भवन में आयोजित शिविर में नवयुवक मंडल के युवा कार्यकर्ताओं ने अपनी सेवाएं दी। पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया, लूणकरणसर से कांग्रेसी नेता डॉ राजेंद्र मूंड, बिशनाराम सियाग, हरिराम बाना, डॉ विवेक माचरा, श्रीराम भादू, टेऊ सरपंच सुनील मेघवाल, देराजसर सरपंच, रामचंद्र पूनियां, डॉ जगदीश भादू, डॉ संजय बुडानिया, एडवोकेट श्याम सुदंर आर्य, बीकानेर मंडी अध्यक्ष जयदयाल डूडी, श्रीडूंगरगढ़ मंडी अध्यक्ष ओमप्रकाश भादू, जगदीश ठेकेदार पलाना, श्रवण भामूं, रिखाराम लेघा, एडवोकेट रामेश्वरलाल शर्मा, लिखमाराम भादू, नेतादास स्वामी सहित अनेक मौजिज लोग रक्तदान शिविर में पहुंचे और रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। शिविर के आर्थिक सहयोगी पूर्व सरपंच दानाराम भादू ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार जताया। रक्त संग्रहण दल ने नवयुवक मंडल का आभार जताया व मंडल सदस्यों ने दल सदस्यों का सम्मान किया।