Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 दिसम्बर 2025। क्षेत्र के गांव देराजसर में दिवंगत सामाजिक कार्यकर्ता मूलचंद भादू की तीसरी पुण्यतिथि पर तीसरा रक्तदान शिविर आगामी 21 दिसम्बर को गांव देराजसर के सती दादी ट्रस्ट भवन में आयोजित किया जाएगा। नवयुवक मंडल द्वारा आयोजित इस शिविर का सौजन्य पूर्व सरपंच दानाराम भादू का है एवं शिविर का पोस्टर विमोचन गुरूवार को किया गया। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया, कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सिहाग, शहर जिलाध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल, कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव मूलाराम भादू, एनएसयूआई नेता कृष्ण गोदारा आदि अतिथि रूप में मौजूद रहे। इस मौके पर पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने रक्तदान को जीवन दान बताते हुए अधिकाधिक संख्या में रक्तदान कर दिवंगत मूलचंद भादू को श्रृद्धांजलि देने की प्रेरणा दी। बीकानेर जिले के रक्तदान ब्रांड एंबेसेडर कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सिहाग ने रक्तदान से दूसरों का जीवन बचाने के साथ साथ खुद के स्वास्थ्य में भी होने वाले फायदों को गिनवाया। मूलाराम भादू ने श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र को जिले में सर्वाधिक रक्तदान क्षेत्र होने के गौरव को और अधिक बढ़ाने का आह्वान किया। देराजसर के पूर्व सरपंच दानाराम भादू ने सभी का आभार जताया।