Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 दिसंबर 2025। सेरूणा के तेजा गार्डन में भक्तिमय भागवत का भव्य आयोजन का आज तीसरा दिन है। श्रीडूंगरगढ़ निवासी व दिल्ली प्रवासी राधाकृष्ण करनाणी परिवार द्वारा आयोजित कथा में गुरूवार को दूसरे दिन श्रद्धालु उमड़ आए। प्रसिद्ध कथावाचक गौरव कृष्ण गोस्वामीजी द्वारा श्रद्धा व भक्ति की रसधारा का प्रवाह कथा में हो रहा है। श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए आयोजकों ने आवगमन सुविधा का व्यापक विस्तार किया है। आयोजक सदस्यों ने बताया कि गुरूवार को अनेक छोटी गाड़ियों की व्यवस्था कर श्रद्धालुओं को कथा स्थल पर पहुंचाया गया। वहीं आज शुक्रवार से बसों व गाड़ियों की व्यवस्था बढ़ा दी गई है। अब दो की जगह चार बसें और छोटी गाड़ियां श्रद्धालुओं को कथा स्थल से आवागमन के लिए उपलब्ध करवाई जा रही है। आज दोपहर एक बजे आड़सर बास के श्रीराम भवन से, कालूबास में पाराशर मंदिर से, बिग्गाबास में गणेश मंदिर से, मोमासर बास में घींदड़ मैदान से बसें रवाना होगी। श्रद्धालुओं को चार बसों द्वारा कथास्थल तक ले जाना व लौटाना किया जाएगा। वहीं अन्य छोटी गाड़ियों की व्यवस्था भी की गई है। आयोजकों ने प्रसन्नता जताते हुए श्रद्धालुओं से दिव्य कथा श्रवण का लाभ उठाने का आह्वान किया है।