Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 दिसंबर 2025। क्षेत्र के गांव लखासर की प्रतिभाशाली खो खो खिलाड़ी निरमा खिलेरी लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय स्तर पर स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में खेलेगी। 19 वर्षीय छात्रा वर्ग में निरमा के सलेक्शन से गांव में उत्साह का माहौल है। व्याख्याता इंद्राज खिलेरी ने बताया कि यह प्रतियोगिता 23 से 28 दिसंबर तक जबलपुर मध्यप्रदेश में आयोजित होगी। चयन प्रक्रिया के बाद अब तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन आज से राउमावि 365 हेड श्रीगंगानगर में होगा। 21 दिसंबर को टीम नेशनल के लिए रवाना होगी। निरमा के सलेक्शन पर खेल प्रभारी सुमन, विद्यालय के स्टाफ, परिजनों व ग्रामीणों ने युवती को बधाई देते हुए नेशनल में श्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन करने की बात कही।