Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 दिसम्बर 2025। सीएम भजनलाल शर्मा के लूणकरणसर दौरे को देखते हुए मंगलवार को क्षेत्र के युवा नेता डॉ विवेक माचरा को पुलिस ने नजर बंद कर दिया है।
युवा नेता डॉक्टर विवेक माचरा को आज सुबह जिला पुलिस ने घर से एक थाने में लाकर बिठा लिया गया है। सीएम दौरे के चलते पुलिस ने एहतियात बरतते हुए दौरे से पहले ही माचरा को थाने में बिठा लिया है। माचरा खरीद केंद्र पर हो रहें भ्रष्टाचार को लेकर विरोध करने की आशंका के चलते उन्हें नजरबंद किया गया है। डॉ माचरा ने सोमवार को सांवतसर में हुई घटना पर कड़ी आपत्ति जताई और कहा कि ये विरोध धरातल की सच्चाई है। विदित रहें सीएम के गुसाईसर बड़ा आने के दौरान डॉ माचरा ने ट्रोमा सेंटर की मांग को लेकर दौरे का विरोध जताया था।