Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 दिसंबर 2025। सीएम भजनलाल शर्मा का जन्मदिन आज प्रदेश भर में भाजपा नेताओं ने विभिन्न आयोजनों के साथ मनाया। विधायक ताराचंद सारस्वत ने अपने समर्थकों के साथ श्रीकरणी गौसेवा समिति, कोटासर (गौशाला) में पहुंचकर गौसेवा कर सीएम का जन्मदिन मनाया। सभी ने गौवंश को गुड़ व लापसी खिलाई और सीएम के दीर्घायु होने की कामनाएं की। विधायक ने कहा कि गौसेवा हमारी संस्कृति एवं सनातन परंपरा की मूल आत्मा है, जो करुणा, सेवा, त्याग और सहअस्तित्व का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि गौमाता की सेवा के माध्यम से समाज में सद्भाव, नैतिकता और मानवीय मूल्यों का संचार होता है। इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुसांई, मंडल अध्यक्ष महेंद्रसिंह तंवर, भाजपा देहात जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, महामंत्री जगदीश पारीक, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष उत्तमनाथ सिद्ध, सुधीर व्यास, ओबीसी मोर्चा के रेवंत सेन, मंगीलाल स्वामी, भगवान सिंह तंवर व भाजपा कार्यकर्ता रहे साथ। गौशाला प्रबंधक अगर सिंह ने बताया कि विधायक सहित अतिथियों का गौशाला समिति द्वारा सम्मान किया गया। गौशाला कमेटी के अध्यक्ष किशोर सिंह राठौड़, कोषाध्यक्ष मालाराम सारण, उपाध्यक्ष हरिसिंह चौहान, गौशाला कमेटी के मदनलाल जोशी, सरपंच प्रतिनिधि शेरसिंह चौहान, ओमसिंह भाटी, बुधाराम बारूपाल, मोहन राम नायक, धनाराम नायक, मदनसिंह चौहान सरवन सिंह भाटी, राजू सिंह राठौड़, अमर सिंह पड़िहार, मालचंद जोशी, माल सिंह राठौड़, माल सिंह पड़िहार सहित सभी ग्राम वासियों ने पधारे हुए अतिथियों का सम्मान कर जताया आभार। विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने सेवा बस्तियों में कबंल का वितरण कर सीएम का जन्मदिन मनाया। सुथार ने जरूरतमंद की सेवा को नारायण सेवा बताते हुए सीएम के लिए मंगलकामनाएं की। इस दौरान वे सेवा बस्तियों में, रेलवे स्टेशन, कालू रोड, आड़सर बास सहित सार्वजनिक स्थान पर जरूरतमंदो को कंबले वितरित की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक ने समर्थकों के साथ गौसेवा कर मनाया सीएम का जन्मदिन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीविश्व कर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने सेवा बस्तियों में कंबलों का वितरण किया।