Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2025-12-14 at 13.08.50
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 दिसम्बर 2025। क्षेत्र के गांव मिंगसरिया में शनिवार को दर्ज हुए जातिसूचक गालियां देने, मारपीट करने के मामले में जांच के लिए पहुंचें पुलिस दल से उलझने पर तीन जनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। थानाधिकारी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि गांव मिंगसरिया के रामप्रताप नायक ने इसी गांव के त्रिलोकाराम एव उसके पुत्र सोहनलाल प्रजापत के खिलाफ परिवाद दी थी एवं परिवाद की जांच में एएसआई राजकुमार मय टीम गांव पहुंचें। इस पर आरोपी सोहनलाल, उसका भाई कमल एवं पवन पुत्र प्रेमकुमार प्रजापत उत्पात मचाने लगे व परिवादी को धमकाने लगे। इस पर पुलिस ने तीनों युवकों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। तीनों युवकों को बंद हवालात किया गया एवं आज उपखण्ड़ न्यायालय में पेश किया जाएगा।