Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2025-12-13 at 21.22.28
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 दिसंबर 2025। अंग्रेजी माध्यम के जयपुर पब्लिक स्कूल में शनिवार को दो दिवसीय एनुअल स्पोर्ट्स मीट धूमधाम से संपन्न हुई। दो दिनों में स्कूल के विद्यार्थियों ने जमकर खेलों का आनंद लिया व अपने खेल का प्रदर्शन किया। दूसरे दिन नन्हें मुन्हे बच्चों के लिए अनेक प्रकार की दौड़ें, लंबी कूद, कबड्डी, खो-खो, फुटबाल, क्रिकेट खेल की प्रतियोगिताएं हुई। विद्यालय के चारों समूह के खिलाड़ियों ने उत्साह व जोश के साथ मुकाबलों में भाग लिया। फाइनल मुकाबले रोमांचक हुए और अपने अपने हाऊस के बच्चों ने जमकर अपनी टीम के समर्थन में हूटिंग भी की। स्कूल एम.डी. चन्द्रमुखी घिंटाला ने बच्चों को नियमित खेल से जुड़े रहकर अपने खेल प्रदर्शन में अधिक सुधार करने की प्रेरणा की। घिंटाला ने बताया कि खो-खो में सीनियर गर्ल वर्ग में जीजी हाऊस ने फ़ाइनल चैंपियन का खिताब जीता, सीनियर बॉयज वर्ग में एसएस हाऊस ने जूनियर गर्ल्स वर्ग में जीजी हाउस ने जीत हासिल की, जूनियर बॉयज वर्ग में एमएम हाऊस ने जीत हासिल की, इसी क्रम में क्रिकेट फ़ाइनल  मुक़ाबले के सीनियर वर्ग में सीसी बॉयज और एसएस गर्ल्स ने फ़ाइनल मैच में बाजी जीत ली। फुटबाल में जूनियर बॉयज एवं गर्ल्स में एमएम हाऊस विजेता रहा। सीनियर बॉयज एवं गर्ल्स में सीसी हाऊस विजेता रहें। कबड्डी के खेल में जूनियर बॉयज और गर्ल्स में एमएम व जीजी हाऊस विजयी हुए। सीनियर बॉयज और गर्ल्स में एसएस व सीसी हाऊस ने फ़ाइनल में जीत हासिल की। इसी क्रम में एथलेटिक्स रेस 100 व 200 मीटर, लोंग जंप, हाई जंप, में अलग-अलग समूह के खिलाड़ियों ने जीत हासिल की। सभी बच्चो ने खेल को खेल की भावना से खेला। विद्यालय के स्पोर्ट्स पीटीआई विनोद कुमार, बजरंग बिस्सू, बुधराम एवं संदीप सिंह, पंकज व विक्रम सहारण सहित श्याम भारती, विष्णु, अंशु शर्मा, रामप्रताप जाखड़, सत्यपाल सिंह, हरीश शर्मा, राकेश, राजेंद्र सारण, भंवरलाल माहीच, रुचिका, सरोज, सुप्रिया, कांता सैन, पायल शर्मा, मनीषा भार्गव, चांदनी, नीलम स्वामी, मानवी, निशा बुट्टी, एवं आई टी आई स्टाफ अशोक गुसाईं, राधेश्याम, सैफ चौहान, मदनलाल, पूनम चंद सैन सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहा। अभिभावकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। दो दिवसीय स्पोर्टस मीट का समापन निदेशक कुंभाराम घिंटाला एवं संदीप गोदारा ने फाइनल मुकाबलों के विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए किया।