Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

अवैध शराब जबत की, आरोपी भाग छुटा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हैड कांस्टेबल भगवानाराम ने शुक्रवार रात करीब 9 बजे बॉम्बे कॉलोनी में अवैध देशी शराब के खिलाफ कार्रवाई की। भगवानाराम ने टीम सहित बॉम्बे कॉलोनी पहुंचे तो यहां मौजूद मोमासर बास निवासी नरेंद्र वाल्मिकी पुलिस को देखकर भाग छुटा। पुलिस ने आरोपी से 47 पव्वे देशी शराब जब्त की और उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल बलवीरसिंह को सौंप दी है।

शांतिभंग के आरोप में दो को पकड़ा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शुक्रवार शाम को उपनिरीक्षक रतनलाल ने दो अलग अलग कार्रवाइयों में झगड़ा फसाद करते हुए तीन जनों को पकड़ कर थाने पहुंचाया। रतनलाल ने बिग्गा निवासी श्यामलाल व रामकिशोर को तथा दूसरे मामले में मोमासर बास निवासी मुकेश कुमार को पकड़ा। तीनों को पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत पाबंद किया।