Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 दिसंबर 2025। शनिवार सुबह अपने खेत में लाइन बदल रहें किसान ने हल्का करंट महसूस किया तो वो तुरंत उस स्थान से हटकर दूर गया और अपनी जान बचाई। बिजली विभाग की लापरवाही के कारण आए दिन कई परिवारों के कुलदीपक अकाल मौत का शिकार हो रहें है। परिवार विकल होकर त्रासदी झेलने व सहने को मजबूर हो जाते है परंतु ऐसे हादसों से भी सरकारी विभाग द्वारा कोई सबक नहीं लिया जाता है।
क्षेत्र के गांव दुलचासर के बास माहियान के फीडर नंबर पांच की रोही में आधा दर्जन से अधिक जर्जर पोल जान पर आफत बन गए है। शनिवार सुबह सुखाराम पुत्र भीखाराम महिया के खेत में बीती रात एक जर्जर पोल से उतर रहे करंट की चपेट में आकर एक बिल्ली व एक जंगली रेगिस्तानी लोमड़ी ने प्राण गंवा दिए है। इस पोल पर इंसुलेटर फाल्ट हो गया और 11 हजार की लाइन का करंट नीचे उतर आया। लाइन बदलने आया किसान बाबूलाल नायक ने अपने प्राण बचाए। पास ही खेत के कालूराम महिया ने बताया कि विभाग को कई बार अवगत करवा दिया है। परंतु सुनवाई नहीं हो रही है। किसानों ने बताया इस लाइन के करीब 10 पोल बिल्कुल जर्जर है। किसान परिवार इनसे दहशत में है। किसानों ने बताया कि यहां सिंचाई के समय और बिजाई के समय लगातार करंट का भय मंडराता रहता है। नाराज किसानों ने आरोप लगाते हुए कहा कि इन पोलों से उतरने वाले हाई वोल्टेज करंट से किसी मानव जीवन पर संकट आया तो जिम्मेदार विभाग ही होगा। इस लाइन के किसानों ने विभाग से इन पोलों को तुरंत बदलने की मांग की है। विभागीय अधिकारी सुशील छींपा ने टाइम्स को बताया कि उन्हें कुछ देर पूर्व ही सूचना मिली है। इस लाइन का फीडर बंद पड़ा है और इसे दुरस्त करने के लिए एक दो दिन में जर्जर पोलों को बदल कर बिजली सुचारू कर दी जाएगी।