Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 दिसंबर 2025। श्रीडूंगरगढ़ में कुल छह केंद्रो पर मूंगफली की सरकारी खरीद हो रही है। इनमें से दो केंद्रो पर कल व परसों, शनिवार व रविवार को खरीद बंद रहेगी।
विभागीय अधिकारी भिकासिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 व 14 दिसंबर शनिवार व रविवार को श्रीडूंगरगढ़ में दरगाह रोड पर स्थित श्रीडूंगरगढ़ कृषि मंडी उपकेंद्र व श्रीडूंगरगढ ए केंद्र पर खरीद बंद रहेगी। इन केंद्रो पर किसान अपनी उपज लेकर सोमवार को ही आए। वहीं सिंह ने बताया कि जो बुजुर्ग किसान खरीद केंद्र पर नहीं आ सकते है या जिन किसानों का अंगूठा बायोमैट्रिक में नहीं लग पा रहा है। वे किसान 100 रूपए का शपथ पत्र देकर अपना नॉमिनी किसी को बना देवें। इस प्रक्रिया में जयपुर से खरीद के लिए अप्रुवल ली जाती है। तो ऐसे किसान समय पर केंद्रों पर पहुंचकर अपनी मूंगफली तुलवाई करवा देवें। ये किसान अंतिम तिथि का इंतजार नहीं करें और टोकन के दिन सुबह ही केंद्र पर पहुंच जाएं।
ये खबर पढ़ने के बाद अंचल के सभी किसानों तक जरूर पहुंचाएं। जिससे पात्र किसान तुलवाई से वंचित ना रहें। किसानों से जुड़ी सभी अहम खबरों के लिए आज ही जुड़े श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।