Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2025-12-10 at 22.07.37
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 दिसंबर 2025। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी बुधवार को तोलियासर भैरव मंदिर में बुधवार को दान पात्रों को खोला गया व राशि की गणना की गई। जिसमें दो पारियों की गणना अभी रात 10 बजे पूरी हो गई है। दो पारियों में 30 लाख रूपए की गिनती पूरी हो गई है, जिसमें 27 लाख 20 हजार रूपए की राशि बैंक में जमा भी करवा दी गई है।
3 प्रभारी, 3 सहप्रभारी व 54 कार्मिक दो दिन में पूरी करेंगे गणना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तोलियासर भैरव मंदिर में बुधवार सुबह 6 बजे दान पात्र खोले गए व राशि की गणना प्रारंभ की गई। उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने लगातार तीन शिफ्ट में तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा व उपकोषाधिकारी की मॉनिटरिंग में पूरा कार्य संपन्न किए जाने के निर्देश दिए। दोपहर 2 बजे पहली पारी पूरी हुई व 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक दूसरी पारी पूरी हुई है। वहीं रात 10 बजे से 11 दिसंबर की सुबह 6 बजे तक तीसरी पारी का कार्य जारी रहेगा। लगातार राशि की गणना पूरी की जाएगी, जिसमें गणना पूरी नहीं होने पर गुरूवार सुबह 6 बजे से बुधवार सुबह वाली पहली टीम पुन: गणना में जुट जाएगी। तीन शिफ्ट में गणना का कार्य 54 कार्मिकों, तीन प्रभारियों व तीन सहप्रभारियों द्वारा किया जाएगा। जिनमें प्रभारी भू अभिलेख निरीक्षक जीतराम, रामप्रताप व गिरधारीलाल को लगाया गया। सहप्रभारी सहायक विकास अधिकारी रामदयाल जाखड़, गोपालप्रसाद शर्मा व गिरधारीलाल स्वामी को लगाया गया। प्रति प्रभारी व सहप्रभारी के साथ 18-18 कार्मिकों की टीम तैनात है। जिसमें पांच-पांच पटवारी, पांच-पांच ग्राम विकास अधिकारी, पांच-पांच कृषि पर्यवेक्षक, पांच होमगार्ड, तीन सहायक कर्मचारी व एक सफाई कार्मिक शामिल है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भैरव दरबार में खुला कुबेर का खजाना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एक दानपात्र में निकले तीस लाख रूपए, दूसरे को खोला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रात दिन चलेगी गणना, सुरक्षा कर्मी भी तैनात।