Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 दिसम्बर 2020। ग्राम पंचायत जालबसर के गांव लाधड़िया में रविवार 27 दिसम्बर को ग्रामीणों को डॉ. एन.पी. मारू का निशुल्क परामर्श उपलब्ध हो सकेगा। शिविर का आयोजन आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति द्वारा किया जा रहा है और शिविर में स्वास्थ्य जांच के साथ ग्रामीणों को निशुल्क दवाईयां भी उपलब्ध करवाई जाएगी। समिति के शूरवीर मोदी ने बताया कि लाधड़िया सहित आस पास के गांवो के ग्रामीण भी सुबह 11 बजे शिविर स्थल पर पहुंच कर लाभ ले सकेंगे। शिविर में सहयोगी समिति कार्यकारिणी के सदस्य व सक्रिय सेवादार होगें। बता देवें गांव लाधड़िया क्षेत्र का अदरूनी गांव है और श्रीडूंगरगढ़ आने जाने के लिए गांव से कोई साधन भी सुलभ नहीं होते है। गांव में नियुक्त एएनएम मातृत्व अवकाश पर होने के कारण यहां स्वास्थ्य व्यवस्थाऐं ठप्प सी पड़ी है और ग्रामीणों को अभी कोई चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही है। ऐसे में गांव में इस शिविर का आयोजन ग्रामीणों को राहत दे सकेगा।