Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 दिसम्बर 2025। निकटवर्ती कस्बे बीदासर के गांव घंटियाल बड़ी में सोमवार सुबह अपने घर से शौच के लिए बीहड़ में गई नाबालिग युवती का शव मिला था। गले पर खरोंच के निशान मिलने के बाद हत्या मानते हुए परिजनों ने धरना शुरू कर दिया था। लेकिन मामले में चौंकाने वाला खुलासा पोस्टमार्टम के दौरान हुआ जब मृतका नाबालिग 5 महीने के गर्भ से होना सामने आया। सुजानगढ़ एडिशनल एसपी दिनेश कुमार ने बताया कि मामले में अनुसंधान जारी है और हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। वही सोमवार को परिजनों ने धरना दिया जो मंगलवार को अधिक आक्रोशित हो गया। मंगलवार को धरने पर भीड़ बढ़ी तो सुबह 9 बजे समझाइश के लिए बीदासर थानाधिकारी दिलीपसिंह धरने पर पहुंचे। उसके बाद करीब 11.30 बजे एडिशनल एसपी दिनेश कुमार, सीओ दरजाराम ने समझाइश की। धरनार्थी नहीं माने व वार्ता बेनतीजा रही, इसके बाद दोपहर 3.30 बजे वार्ता के लिए एसडीएम अमीलाल यादव, एडिशनल एसपी दिनेश कुमार ने 12 सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुला कर समझाइश की लेकिन सहमति नही बनी। आखिर में शाम 6 बजे अगले 5 दिनों में आरोपी को गिरफ्तार कर लेने के आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह परिजनों ने मृतका का शव ले लिया है।