Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 दिसम्बर 2025। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे से एक नाबालिग को भगा कर ले जाने वाले युवक को अब पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार होना पड़ा है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि आरोपी युवक 23 वर्षीय पवन नायक ने अपनी पडौसी नाबालिग लड़की को भगा लिया था एवं लगातार जांच व अनुसंधान के बाद हैडकांस्टेबल देवाराम के निर्देशन में टीम ने युवती को हैदराबाद से दस्तेयाब कर लिया था। पीडिता के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान करवाए गए, जिसमें युवती ने युवक पर अपहरण करने, बंधक बना कर रखने एवं दुष्कर्म करने के आरोप लगाए है। इसके बाद गुमशुदगी के मामले में पोक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी गई व आरोपी युवक पवन को गिरफ्तार किया गया। युवक को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।