Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 दिसम्बर 2025। क्षेत्र के गांव भोजास में डिग्गी में युवती का शव मिलने का मामला आरोपी की गिरफ्तारी के बाद शांत हुआ ही है कि निकटवर्ती कस्बे बीदासर से ऐसी ही खबर आ रही है। बीदासर कस्बे से 7 किमी दूर गांव घंटियाल बड़ी में शौच के लिए गई नाबालिग का शव जंगल मे मिला है। सुजानगढ़ एडिशनल एसपी दिनेश कुमार पड़िहार ने बताया कि शव मिलने के बाद मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी गई है और प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। अधिक जानकारी की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगी। मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है सबूत एकत्र किए जा रहे है। वही मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह 6 बजे बालिका शौच के लिए जंगल मे गई थी व कई देर तक लौटी नही तो उसे ढूंढने गए। तो गांव से थोड़ी ही दूर रोही में उसका शव मिला। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया है।