Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 दिसम्बर 2025। कोरोना काल से ही प्रदेश भर की निजी स्कूलें गम्भीर आर्थिक संकट से गुजर रही है और ऐसे में आरटीई का समय पर भुगतान नही कर सरकार कोढ़ में खाज का काम कर रही है। यह स्थिति सहन करने लायक नही रही है ओर सरकार जल्द भुगतान नही करती है तो आंदोलन तेज किया जाएगा। यह चेतावनी देते हुए सोमवार को क्षेत्र के निजी विद्यालयों के संचालको ने स्कूल एज्युकेशन वेलफेयर एसोसिएशन (सेवा) के बेंनर तले उपखंड अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष कोडाराम भादू ने बताया कि सोमवार को प्रदेश भर में ज्ञापन दिए गए है व आरटीई के बकाया का समस्त भुगतान करवाने, यूनिट कास्ट बढाने की मांग की है। शहर अध्यक्ष मनोज गुंसाई ने बताया कि राज्य के लाखों बच्चों को पढ़ाने के साथ ही राज्य भर में लाखों रोजगार देने वाली स्कूलों के साथ सरकार अन्याय कर रही है व वर्ष 2014 से अभी तक आरटीई का भुगतान बकाया चल रहा है। ऐसे में समस्त बकाया का भुगतान एकमुश्त करने की मांग उठाई गई है। ज्ञापन देने वालो में भादू, गुंसाई के साथ मनीष शर्मा, दुर्गाप्रसाद पालीवाल, राकेश व्यास आदि भी मौजूद रहे।