Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-12-07 at 20.17.51
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 दिसम्बर 2025। क्षेत्र के गांव दुलचासर में रेलवे द्वारा खेतों का कट्टाणी मार्ग बंद कर देने के विरोध में रविवार को उस समय उबाल आ गया जब एक बुजुर्ग व्यक्ति के बिमार होने पर उसे बंद रास्ते के कारण चिकित्सालय नहीं ले जाया सका व उसकी मृत्यु हो गई। बुजुर्ग खेताराम नायक को उसके परिजन खेत से लेकर गांव में स्थित चिकित्सालय की और आ रहे थे व रास्ता बंद होने से हुई मौत के बाद परिजनों ने ट्रेक्टर-ट्राली को वहीं खड़ा कर दिया। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण भी वहां एकत्र हो गए व विरोध प्रदर्शन करने लगे। विरोध प्रदर्शन में पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया, कांग्रेस नेता सोहनलाल महिया सहित क्षेत्र के कई नेता शामिल हुए एवं रेलवे के खिलाफ रोष जताया। दिन भर चले घटनाक्रम में कई दौर की वार्ता रेलवे अधिकारियों, आरपीएफ के अधिकारियों व स्थानीय पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के साथ हुई। लेकिन ग्रामीणों के रोष को देखते हुए शाम करीब 7 बजे सहमति बनी एवं प्रशासन ने इन रास्तों पर आरयूबी नहीं बनने तक रास्ते खुले रखने का आश्वासन दिया। वार्ता में नायब तहसीलदार सरजीत धायल, शेरूणा थानाधिकारी संध्या विश्नोई भी शामिल रहे। आश्वासन के बाद रास्ता खोला गया एवं मृतक के परिजनों ने अंतिम संस्कार के लिए सहमति दी। मृतक खेताराम नायक का सोमवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। देखें वार्ता के बाद समझौते का मौके का वीडियो- https://www.facebook.com/share/r/1BpyLj2spu/