Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20251207-WA0035
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 दिसम्बर 2025। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के बिग्गाबास में सारस्वत समाज के भामाशाहों के सहयोग से नवनिर्मित सारस्वत सदन का विधिवत शुभारंभ एक सादे समारोह में शनिवार को ही कर दिया गया। शनिवार सुबह हवन पूजन किया गया एवं पूर्व संध्या पर शुक्रवार रात को पंडित कैलाश सारस्वत के सानिध्य में भव्य सुंदरकांड का पाठ किया गया। विदित रहे कि सारस्वत सदन निर्माण समिति के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण तावनिया, सारस्वत समाज समिति के अध्यक्ष बजरंगलाल ओझा, निर्माण समिति के राधेश्याम सारस्वत की अगुवाई में निर्मित इस सदन का भव्य लोकार्पण समारोह गत 24 नवम्बर को होना था लेकिन अपरिहार्य कारणों से लोकार्पण समारोह आयोजित नही हो पाया था व अब आमजन के उपयोगार्थ भवन देना शुरू करने के लिए सादे समारोह में भवन का शुभारंभ कर दिया गया है। समिति से जुड़े श्याम सारस्वत ने बताया कि इस नवनिर्मित भवन में कुल 23 कमरे, जिनमें 27 बेड, दो बड़े हॉल, चंवरी हाल, कार्यालय कक्ष आदि का निर्माण किया गया है। यह भवन समस्त आधुनिक सुख सुविधाओं जैसे एयर कंडीशन, लिफ्ट, गीजर, डबल बेड, कबर्ड आदि से सुसज्जित है। समिति से जुड़े कन्हैयालाल सारस्वत ने बताया की नवनिर्मित भवन की हवन पूजन के पश्चात बुकिंग प्रारंभ कर दी गई है। आमजन सामान्य सी दरों पर शादी विवाह, सगाई, सामाजिक आयोजन, बैठक, आदि के उपयोग में ले सकेंगे। उल्लेखनीय है कि भवन के लिए मूल बिंझासर व हाल श्रीडूंगरगढ़ निवासी दिवंगत रामचंद्र सारस्वा की स्मृति में उनके परिवार द्वारा यह भूमि समाज को निशुल्क प्रदान की गई थी। शुभारंभ के अवसर पर तोलाराम तावनिया, शंकरलाल सारस्वा, काशीराम तावनिया, कुनणाराम सारस्वा, मालाराम खातड़ियां, ओमप्रकाश ओझा, रिगताराम सारस्वा, केसराराम सारस्वा, ओमप्रकाश गुरावा, मुरलीघर ओझा, महावीर तावनिया, रामकुमार सारस्वा, गणेश राम कायल, भरत कायल, कानाराम सारस्वा, सांवरमल सारस्वा, संतोष तावनिया, गणेश ओझा, मघराज ओझा सहित कई समाजबंधु उपस्थित रहे।