Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 दिसम्बर 2025। संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर के 69वें महापरिनिर्वाण दिवस के मौके पर क्षेत्र में कई कार्यक्रम आयोजित हुए। एक नजर सभी कार्यक्रमों पर।

अम्बेडकर स्मृति भवन में पहनाई प्रतिमा को माला।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के सरदारशहर रोड़ स्थित डॉ बीआर अम्बेडकर स्मृति भवन में उनके महापरिनिर्वाण दिवस के मौके पर श्रृद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पूर्वजिला परिषद सदस्य सुभाष कमलिया, राजस्थान मेघवाल परिषद के जिला उपाध्यक्ष थानमल भाटी, सहीराम रोलन, प्रकाश गांधी, मनोज मेघवाल आदि मौजूद रहे। सभी ने बाबा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं पुष्पांजलि अर्पित की।

पूर्व विधायक ने दी श्रृद्धांजलि।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाबा साहब के महापरिनिर्वाण दिवस के मौके पर पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने सरदारशहर रोड़ स्थित उनके स्मृति भवन में पहुंच कर उन्हें श्रृद्धांजलि दी। महिया ने अंबेडकर के विचारों की समाज में मान्यता होने से ही भेदभाव समाप्त होने की बात कही। इस दौरान किसान नेता गिरधारीलाल जाखड़, गौरव टाडा, मुखराम नायक आदि भी मौजूद रहे। सभी ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की एवं जयकारे लगाए।

बिग्गाबास के रामदेव मंदिर में दी श्रृद्धांजलि।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाबा साहब के महापरिनिर्वाण दिवस के मौके पर कस्बे के बिग्गगास स्थित बाबा रामदेव मंदिर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं की मौजूदगी रही एवं वक्ताओं ने बाबा साहब के शिक्षा, समानता एवं सामाजिक  न्याय के सदंशों के बारे में बताया। इस दौरान राजेंद्र स्वामी, राजाराम गोदारा, प्रकाश गांधी, जावेद बहलीम, रवि बारूपाल, चांदरतन घोटिया, सुरेश बाना, देवेंद्र कुमार, सोनू बारूपाल, विजय सिंह राजपुरोहित, मोनू बारूपाल, पवन बारूपाल, कमलेश पारीक, हुणताराम कालवा, बाबूलाल, अनीश बारूपाल, बिल्लो शायर, ओम प्रकाश आदि ने बाबा साहब अमर रहे के जयकारे लगाए।

अंबेडकर विचारधारा से ही समरस भारत का निर्माण।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की मोमासर इकाई द्वारा बाबा साहब अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस को सामाजिक समरसता दिवस के रूप् में मनाया गया। इस मौके पर राजकीय महाविद्यालय में विचार गोष्ठी का आयेाजन किया गया एवं गांव के अम्बेडकर चौक उनकी प्रतिमा पर पुष्प चढाए गए। इस मौके पर परिषद की विभाग छात्रा प्रमुख कृष्णा प्रजापत का प्रवास रहा एवं प्रजापत ने अपने संबोधन में अंबेडकर विचार धारा से ही समरस भारत का निर्माण संभव बताया। इस दौरान कॉलेज इकाई प्रमुख पलक भाटी ने प्रजापत का अभीनंदन किया।

मोमासर में भीम युवा शक्ति संगठन ने दी श्रृद्धांजलि।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर में शनिवार को बाबा साहब महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर भीम युवा शक्ति संगठन द्वारा अंबेडकर लाईब्रेरी में श्रृद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बीरबल मास्टर, हुलासाराम मेघवाल, भगवानाराम मेघवाल, डूंगरराम मेघवाल, ताराचंद मेघवाल, रामप्रताप मेघवाल आदि ने युवाओं को अम्बेडकर के बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। बाबुलाल गर्ग ने बताया कि आयोजन में बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।