Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 दिसम्बर 2025। आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें दिन भर की खास खबरें एक साथ, एक नजर में।

क्षेत्र के युवा नेता को मिली जिला संयोजक की जिम्मेदारी, भाजपा आईटी सेल कार्यसमिति गठीत।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 दिसम्बर 2025। भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने शनिवार को पार्टी के आईटी सेल की कार्यसमिति का गठन किया है। भाजपा आईटी विभाग के जिला संयोजक की जिम्मेदारी क्षेत्र के गावं जोधासर के युवा नेता सुरेन्द्र स्वामी को दी गई है। इनके साथ ही जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के संयोजकों की घोषणा भी की गई है। जिसमें श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में चांदरतन सारस्वा को संयोजक एवं चांदरतन घोटिया को सहसंयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।

पाबुजी मंदिर में हुई शिव प्राण प्रतिष्ठा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के काूलबास स्थित पाबूजी मंदिर प्रांगण में नया शिव-दयाला बनाया गया है। जहां भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा की स्थापना समारोहपूर्वक की गई है। इस आयोजन में शुक्रवार शाम सामूहिक हवन एवं शनिवार सुबह प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया गया। काूलबास के वार्ड 38 में चिमनाराम जी माली के कुंए के पास स्थित इस मंदिर में शनिवार रात्रि उदघाटन एवं रात्रि जागरण का आयोजन भी किया जा रहा है।

बघेल की गिरफ्तारी पर सिंधी समाज ने जताई खुशियां, लगाए झुलेलाल के जयकारे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 दिसम्बर 2025। छतीसगढ़ के नेता अमित बघेल द्वारा सिंधी समाज पर आपत्तिजनक टिपण्णी करने के बाद देश भर में सिंधी समाज ने विरोध प्रदर्शन किया था। इस विरोध प्रदर्शन के चलते छतीसगढ़ सरकार पर दबाव बना एवं शुक्रवार को बघेल को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद शुक्रवार रात्रि को सिंधी मंदिर में आयोजित भजन संध्या के दौरान सिंधी समाज के लोगों ने खुशियां मनाई एवं बघेल को उचित दंड मिलने की बात कही। इस दौरान कन्हैयालाल रिझवानी, पानमल मोरवानी, मुरलीधर संगवानी, दुर्गाप्रसाद खट्नाणी, भागचंद संगवानी, मोहनलाल खट्टनाणी, किशोर खट्टनाणी, रमेश गुरनाणी, चुन्नू खट्टनाणी, तुलसी वाधवानी, भरत वाधवानी, जेठानंद गुरनाणी, गौरीशंकर धामेजा, आसु, पंडिज मनोज उपाध्याय आदि ने झुलेलाज जी के जयकारे लगा कर खुशी जताई।

छाजेड परिवार पहुंचा पैृतक गांव, की गौसेवा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 दिसम्बर 2025। श्रीडूंगरगढ़ के निवासी एवं बैंगलूरू प्रवासी चेनरूप, फुसराज छाजेड़ परिवार द्वारा शनिवार को संघ बना कर अपने पैतृक गांव कोटासर का भ्रमण किया गया। जहां परिवार के सदस्यों ने गांव के भोमियाजी मंदिर में धोक लगाई एवं करणी गौशाला में भी गौसेवा की। इस दौरान गौशाला कमेटी द्वारा छाजेड परिवार का सम्मान किया गया।

सक्रिय युवा ने की जन्मदिन पर गौसेवा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 दिसम्बर 2025। क्षेत्र के सक्रिय युवा मनीष गिरी ने अपना जन्मदिन गांव जैसलसर की शिवशक्ति गौशाला में गौसेवा कर मनाया। गिरी ने 1.25 क्विंटल पशु आहार का भंडारा गौशाला में किया एवं गौमाता को भोग लगाया।