Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 दिसम्बर 2025। स्थानीय सेसोमूं स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेल समारोह का समापन शनिवार को पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। प्राचार्य डॉ सुब्रत कुंडू ने बताया कि प्रतियोगिता में विद्यालय के एमराल्ड, रूबी, सैफायर एवं टोपाज के माध्यम से खिलाड़ियों ने भाग लिया एवं अपना दमखम दिखाया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में सर्वाधिक 486 अंकों के साथ सैफायर हाऊस ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता व रूबी हाऊस ने 376, टोपाज हाऊस ने 373 अंकों के साथ दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। दो दिनों के दौरान रिले रेस, हर्डल्स रेस, ट्रिपल जंप, लॉंग जंप, हाई जंप, जेवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो, शॉटपुट थ्रो सहित कई व्यक्तिगत र्स्पधाएं आयोजित की गई। इन खेलों में बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया एवं दर्शक बच्चों के साथ साथ अभिभावकों ने भी उपस्थित होकर खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाया। संस्थाध्यक्ष जगदीश प्रसाद मूंधड़ा एवं उपाध्यक्षा पद्मा मूंधड़ा ने बच्चों को खेलों को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की प्रेरणा दी एवं प्राचार्य सुब्रत कुंडू, एकेडमिक कॉर्डिनेटर फरियाद अली, प्रबंधक अजीतसिंह परिहार और सीईओ घनश्याम गौड़ ने खेलों से जीवन में हार स्वीकार करने व जीत का जूनून लाने की बात कही। पूरे आयोजन को सफल बनाने में स्कूल के शारीरिक शिक्षक रामनिवास बेनिवाल, योग शिक्षक बीरेश राजपूत सहित चारों हाउस मास्टर्स, शिक्षकों की टोली सक्रिय रही।