Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 दिसम्बर 2025। शनिवार सुबह की चार सकारात्मक खबरें पढ़ें एक साथ।

1- ऊपनी में स्वीकृत तीसरे जीएसएस का विधायक ने किया शिलान्यास।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 दिसम्बर 2025। क्षेत्र के गावं ऊपनी में कृषि कुंओं पर अब सप्लाई सुधरने की उम्मीद और बढ़ गई है। यहां गत दिनों राज्य सरकार द्वारा तीसरा 33केवी जीएसएस स्वीकृत किया गया था एवं शनिवार को विधायक ताराचंद सारस्वत द्वारा इस जीएसएस का शिलान्यास समारोहपूर्वक किया गया।  इस मौके पर ग्रामीणों ने ढोल बजा कर विधायक का गांव में स्वागत किया एवं आभार जताया। इस मौके पर इस जीएसएस के निर्माण से गांव ऊपनी में बिजली आपूर्ति निर्बाध होने की बात कहते हुए इससे कृषि कुंओं पर वोल्टेज की दिक्कतें समाप्त होने की बात कही व इस कार्य हेतू प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया। इस मौके पर भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह, मोमासर मंडल अध्यक्ष नरेश मोट, शहर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, मदनलाल मेघवाल, जगदीश गुर्जर, भँवरलाल बाना, विद्युत विभाग से सहायक अभियंता वैष्णव हर्ष, सिविल AEN ब्रजलाल सिंह भाटी आदि भी मंचासीन रहे। गांव की और से नौरंगनाथ सिद्ध, मोहननाथ सिद्ध, हड़मान शर्मा, मंगलाराम गोदारा, मालाराम तर्ड, एडवोकेट अन्नाराम गोदारा, भगवनाराम, मोडूराम मेघवाल, श्रीराम नाथ, परमाराम नाई सहित बड़ी संख्या में मौजूद रहे ग्रामीणों ने विधायक का अभिनंदन किया।

2- मिसाल बना रवि-रविना का विवाह।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 दिसम्बर 2025। कस्बे के कालूबास निवासी रामकिशन पांडिया के पुत्र रवि पांडिया का विवाह गत 30 नवम्बर को बाडमेर निवासी रविना से हुआ है। विवाह में वर पक्ष द्वारा वधु पक्ष के आग्रह के बाद भी किसी भी प्रकार को बाटका, दहेज, सामान व गहने नहीं लिए गए। परिजन श्यामसुंदर पांडिया ने इसे पूरे परिवार के लिए प्रेरणीय कदम बताया एवं मोहल्लेवासियों ने भी खुब सराहना की है।

3- नि:शुल्क हड्डी एवं एचबी जांच शिविर रविवार को।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 दिसम्बर 2025। रविवार 7 दिसम्बर को कस्बे के कालूबास में नेहरू पार्क के पास गौरीशंकर आसोपा के मकान पर एक दिवसीय नि:शुल्क हड्डी एवं एचबी जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होने वाले इस शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ एसएस तंवर सेवांए देगें।

4- राजकीय आयुर्वेद औषधालय अब संचालित होगा मारू कॉम्प्लेक्स में।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 दिसम्बर 2025। आयुर्वेद विभाग के साथ किस प्रकार सौतेला व्यवहार सरकारों द्वारा किया जाता है इसका प्रमाण श्रीडूंगरगढ़ में ब्लॉक स्तरीय राजकीय आयुर्वेद औषधालय है। यहां विभाग के पास खुद की भूमि, भवन नहीं होने के कारण किराए के भवन में संचालित होता है एवं विगत 11 सालों से यह ओसवाल पंचायत भवन आडसर बास में बाहर के एक कमरे में संचालित होता था। अब संस्था द्वारा यह भवन खाली करवा लिया गया है एवं आयुर्वेद विभाग द्वारा फिर से नई जगह किराए पर लेकर इसका संचालन शुरू किया गया है। राजकीय आयुर्वेद औषधालय प्रभारी डॉ पवन गोदारा ने बताया कि अब बिग्गाबास में बडौदा बैंक वाली गली में स्थित मारू कॉम्पलेक्स में भवन किराए पर लिया गया है एवं शनिवार से नए भवन में स्थानांतरण का कार्य पूर्ण हो गया है। शनिवार से ओपीड़ी अब नए स्थान पर शुरू हो गई है। विदित रहे कि एलौपैथी चिकित्सालय की तर्ज पर ही आयुर्वेद विभाग द्वारा भी रोगियों को आयुर्वेदिक पद्धति से जांच, उपचार एवं दवाईयां निशुल्क प्रदान की जाती है।