Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20251203-WA0104
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 दिसंबर 2025। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के 2,77,138 मतदाताओं का गहन पुनरीक्षण का कार्य बुधवार शाम को पूरा कर दिया गया है। निर्वाचन अधिकारी शुभम शर्मा के निर्देशन में एसआईआर कार्य के पूर्ण होने पर निर्वाचन विभाग व सभी कार्मिकों ने राहत की सांस ली। शर्मा ने एसआईआर के कार्य में जुटे सभी कार्मिकों का आभार जताते हुए उन्हें कार्य पूर्ण करने पर बधाई दी। पूरे अंचल में गांव ढाणी तक हर घर तक बीएलओ ने चक्कर लगाए है। क्षेत्र में 243 बीएलओ, सहायक बीएलओ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, कृषि विभाग के पर्यवेक्षक, पटवारी, ग्राम विकास अधिकारियों ने संयुक्त रूप से डिजिटाइजेशन किया। सभी का प्रशासन ने आभार जताया। 4 नवंबर से शुरू हुए कार्य की पूर्व में अंतिम तिथि 4 दिसंबर थी और उससे एक दिन पहले ही श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के कार्मिकों ने कार्य पूर्ण कर दिया है। इन दिनों बीएलओ ने कड़ी मेहनत करते हुए गली मोहल्लों, गांव ढाणी तक कई कई चक्कर लगाए और निर्वाचन आयोग का कार्य तय समयावधि में पूरा कर दिया है। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र जिले में एसआईआर में पहले नबंर से कुछ ही पलों की देरी से चुक गया। बीकानेर ईस्ट ने शत प्रतिशत डेटा ऑनलाइन कर दिया व श्रीडूंगरगढ़ दूसरे स्थान पर रहा है। शत प्रतिशत पुनरीक्षण में 12,250 मतदाताओं की संख्या मृत, अन्यत्र शिफ्टेड, अनउपलब्ध (एएसडी) में दर्शाए गए है। बता देवें शिफ्टेड मतदाता के घरों पर नोटिस भी लगाए गए है। निर्वाचन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार ने अंतिम तिथि 4 दिसंबर के स्थान पर 11 दिसंबर कर दी गई है। इस दौरान शिफ्टेड मतदाता को एक और मौका मिल गया है। इनमें शामिल जो लोग अपना मत यहीं रखना चाहते है, वे अपना एसआईआर फार्म बीएलओ को जमा करवा सकते है।

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के समस्त समाचारों के लिए जुड़े श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।