Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 नवम्बर 2025। अपनी मजबूती, अधिकतम माईलेज और कम से कम मेंटेनेंस के कारण 170 से अधिक देशों मे निर्यात होने वाली देश की नम्बर 1 मोटरसाईकिल कम्पनी बजाज को क्षेत्र के 165 परिवारों ने गत नवरात्रा एवं दीपावली के दौरान अपने परिवार का सदस्य बनाया है। और इन सभी परिवारों के लिए शनिवार का दिन उत्सव जैसा रहा जब बजाज मोटरसाईकिल एवं चेतक स्कूटर के अधिकृत डीलर बालाजी बजाज द्वारा नवरात्रा-दीवाली महाआफॅर का लक्की ड्रा खोला गया। बजाज परिवार के सैंकड़ों ग्राहकों की मौजूदगी में खोले गए इस लक्की ड्रा में पहला उपहार दो फ्रीज थे, जिन्हें गांव लिखमीसर उत्तरादा के ओमप्रकाश भूंवाल एवं दंतौर के अनिल कुमार ने जीता। दूसरे उपहार के रूप में तीन वाशिंग मशीनें थी, जिन्हें गांव बापेऊ के गुमानाराम, गांव पूनरासर के ओमप्रकाश एवं मेघराज ने प्राप्त किया। तीसरे इनाम के रूप में 10 जूसर मिक्सर रहे जिन्हें गांव पातलीसर के अशोक कुमार, इंदपालसर की किरण देवी, दुसारणा के दीपदास स्वामी, मोमासर के धनेश भार्गव, रीड़ी के कालूराम, इंदपालसर के गोपालराम व श्रीडूंगरगढ़ की सूरैया, आशुतोष सिद्ध, कमल सोनी एवं अयूब ने प्राप्त किया। सभी के समक्ष निकाले गए इस ड्रा में छोटे बच्चों द्वारा लक्की कूपन निकाले गए। साथ ही लक्की ड्रा में मौजूद रहे सभी नए ग्राहकों को एक अतिरिक्त फ्री सर्विस का उपहार बजाज के स्थानीय डीलर बालाजी बजाज द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में बजाज कम्पनी की और से बीकानेर डिस्ट्रिक इंचार्ज रामचंद्र सिंह बीका एवं पत्रकार विशाल स्वामी अतिथि रूप में मौजूद रहे। शोरूम संचालक विक्रम स्वामी ने सभी का आभार जताया। इस दौरान बजाज फाईनेंस के हरीश शर्मा, बालाजी बजाज के मांगीलाल डूडी, अजयसिंह, सर्विस एडवाईजर महावीर वर्मा, बजरंग सिंह, रामदेव स्वामी, सद्दाम आदि व्यवस्थाओं में सक्रिय रहे।

लापरवाही ना बरतें, अधिकृत सर्विस सेंटर पर सर्विस से ही मिलती है कम्पनी वांरटी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्यक्रम के दौरान बजाज की और से बीकानेर इंचार्ज रामचंद्रसिंह बीका ने उपस्थित सभी बजाज मोटरसाईकिल के मालिकों से अपने वाहन के संबध में लापरवाही नहीं बरतने को कहा। बीका ने समय पर सर्विस एवं अधिकृत सर्विस सेंटर पर ही सर्विस करवाने के महत्व को विस्तार से बताया। बीका ने बीएस-6 टेक्नालॉजी की मोटरसाईकिलों में कम्प्युटर द्वारा साफ्टवेयर जांच, उच्च स्तरीय मशीनरी से प्रत्येक पूर्जे का रख-रखाव केवल बजाज के वर्कशॉप में ही संभव बताया। बीका ने बताया कि कम्पनी के पास प्रत्येक सर्विस के दौरान ऑनलाईन पोर्टल पर प्रत्येक मोटरसाईकिल कर रिकार्ड मेंटेन होता है एवं इसी रिकार्ड के आधार पर पांच सालों तक कम्पनी की वांरटी, गांटरी प्रदान की जाती है। अधिकृत सर्विस सेंटर के अलावा अन्य जगहों पर सर्विस करवाने से यह रिकार्ड मेंटन नहीं हो पाता है एवं इस कारण ग्राहकों को किसी भी प्रकार की वारंटी नहीं मिल पाती है। बीका ने अधिकृत सर्विस सेंटर पर बजाज के इंजिनियरों से ट्रेनिंग प्राप्त मैकेनिकों द्वारा सर्विस किए जाने, मोटरसाईकिल के प्रत्येक पार्ट के लिए बने हुए विशेष टूल्स का उपयोग होने, आधुनिक मशीनों द्वारा सर्विस होने पर गाड़ी की परफॉर्मेंस ओर अधिकतम माइलेज अधिक समय तक बनी रहने की जानकारी दी। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने कम्पनी द्वारा स्थापित किए गए नए सर्विस सेटअप का अवलोकन भी किया।