Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 नवंबर 2025। पेयजलापूर्ति को लेकर गांव सेरूणा में धरना प्रदर्शन जारी है और शुक्रवार को पंचायत समिति परिसर में आयोजित साधारण सभा की बैठक में भी ग्रामीण अचंल में पेयजलापूर्ति का मुद्दा छाया रहा। जनप्रतिनिधियों ने बताया कि क्षेत्र के गांव बिग्गाबास रामसरा, जालबसर व नोसरिया मिंगसरिया में ग्रामीण करीब छह माह से टैंकरों से जलापूर्ति कर रहें है। इस पर सदस्यों ने हंगामा करते हुए विभाग से समाधान की मांग की। जिला परिषद सदस्य श्रीराम भादू ने पानी की सुचारू व्यवस्था नहीं होने तक विभाग द्वारा टैंकरों से आपूर्ति करवाए जाने की मांग उठाई। इस पर विभागीय अधिकारी कैलाश वर्मा ने इन गांवो के लिए प्रस्ताव बनाकर सेंशन के लिए विभाग को भेजे होने की जानकारी दी। वर्मा ने कहा कि टैंकरों से पेयजलापूर्ति के लिए उच्चाधिकारियों को आज ही पत्र लिखकर अनुमति देने की मांग की जाएगी। वहीं गांव दुलचासर से लखासर के बीच स्थित सिंगल सड़क के किनारे सटे हुए खड़े बिजली के पोल पीडब्ल्यूडी की भूमि पर होने व इनसे होने वाली दुर्घटनाओं में जिम्मेदारी दोनों विभाग की होने की बात जनप्रतिनिधियों ने कही। श्रीराम भादू ने पीडब्ल्यूडी के विभागीय अधिकारी से बिजली विभाग के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने की मांग की। जिस पर अधिकारी ने सात दिन का समय मांगा व उसके बाद कानूनी कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया।
पंचायत समिति सदस्यों का कार्यकाल आगामी 8 दिसंबर 2025 को पूर्ण हो रहा है। ये सदस्य नए सदस्य नहीं चुने जाने तक सदस्य तो रहेंगे परंतु किसी बैठक में शामिल नहीं हो सकेंगे। इस नाते क्षेत्र के पंचायत समिति सदस्य अंतिम रूप से आज की बैठक में शामिल हुए। प्रधान सावित्री देवी गोदारा ने इन सदस्यों का सम्मान किया। बैठक में विकास अधिकारी मनोज धायल, केसराराम गोदारा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व सरपचंगण शामिल रहें। बैठक के बाद सभी ने एकसाथ सहभोज में भी भाग लिया।