Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 नवंबर 2025। श्रीडूंगरगढ़ ए, श्रीडूंगरगढ़ मंडी, श्रीडूंगरगढ़ सी, सांवतसर, लिखमादेसर, जोधासर केंद्रो पर किसान भारी किराया, श्रम व समय खर्च कर माल लेकर केंद्रो पर पहुंच रहें है। बिजली बिल की अनिवार्यता के कारण वे बेरंग केंद्र से लौटने को मजबूर है। सभी सेंटरों पर क्षेत्र के 75 प्रतिशत किसानों की खरीद नहीं हो पा रही है। किसान इससे मानसिक और आर्थिक परेशानी झेल रहें है। ये बात कहते हुए कांग्रेस के युवा नेता हरिराम बाना ने उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा को ज्ञापन सौंप कर तुरंत समाधान की मांग की है। बाना ने बताया कि इस व्यवस्था में व्यवहारिक कठिनाइयां आ रही है जिससे किसान अपना माल नहीं तुलवा पा रहें है। किसी की पत्नी के नाम बिजली बिल है तो भी पति की मूंगफली भी तुलवाई नहीं हो रही है। बाना ने कहा कि क्षेत्र में संयुक्त परिवारों में एक ही बिजली कनेक्शन है जो पिता या परिवार के मुखिया के नाम है, जबकि खेती बेटों द्वारा अलग अलग की जा रही है, ऐसे में किसानों का व्यक्तिगत बिल नहीं है, उन्हें खरीद के लिए अपात्र ठहराया जा रहें है। कई किसान अपने खेत में पानी नहीं होने पर पड़ोसी के कनेक्शन से पानी लेकर सिंचाई करते है, ऐसे किसानों के पास बिजली बिल उपलब्ध ही नहीं होता। बाना ने कहा कि बिजली बिल की अनिवार्यता व्यवहारिक नहीं है और सरकार की खरीद की मंशा पर ये सवाल खड़ा करती है। इस समस्या का समाधान कर किसानों की मूंगफली तुलवाई करवाई जाए अन्यथा किसान इस अन्याय को सहन नहीं करके सड़क पर उतर कर आंदोलन करने को मजबूर होगा। बाना के साथ इस दौरान शुभकरण पारीक, ज्ञानाराम गोदारा, गोपालाराम जाखड़, मदन गोदारा, मुखराम जाखड़, सहीराम बाना सहित अनेक किसान उपस्थित रहें।