Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 नवंबर 2025। गौसेवा प्रकल्पों में गायों के धूप व सर्दी से बचाव के लिए गौ आवासों की आवश्यकता दानदाताओं के सहयोग से पूरी किए जाने के प्रयास किए जा रहें है। ऐसा ही एक प्रयास नागरिक विकास परिषद के अध्यक्ष व समाजसेवी तुलसीराम चौरड़िया की प्रेरणा से सफल हुआ है। आड़सर बास स्थित सांवरा सेठ गौसेवा समिति परिसर में शुक्रवार को गौ आवास निर्माण के लिए भूमि पूजन संपन्न किया गया। भूमि पूजन पंडित राकेश शर्मा ने विधि विधान से करवाया व मुख्य यजमान बाबूलाल दुगड़ रहें। गौशाला अध्यक्ष सुशील सोनी ने बताया कि गौशाला प्रांगण में 24*70 का एक गौआवास कक्ष दानदाता रतनचंद सुरेश जैन के आर्थिक सहयोग से संपन्न होगा। इस कार्य के प्रेरण तुलसीराम चोरड़िया रहें। समिति सदस्यों ने दानदाता व प्रेरक का आभार जताया। सोनी ने कहा कि इससे गायों को आवास में रहने की सुविधा मिल सकेगी। भूमि पूजन के दौरान समिति मंत्री शिवप्रसाद नाई, सतंलाल स्वर्णकार, हरिप्रसाद तापड़िया, कोजूराम भार्गव, कैलाश बिहाणी, राजू भार्गव, रामलाल जाट, तोलाराम दर्जी, चांदरतन सेठिया, लूणाराम सुथार, नंदलाल भार्गव सहित मोहल्लेवासी शामिल हुए।