Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 नवंबर 2025। 16 वर्षीय 35वीं सब जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप 2025 गुरूवार को सोनीपत हरियाणा में प्रारंभ हो गई है। इस प्रतियोगिता में राजस्थान की टीम में रीड़ी, बीकानेर की एक छात्रा खेल रही है। कोच मांगीनाथ जाखड़ ने बताया कि राजस्थान की टीम में रीड़ी निवासी सुमन पुत्री गुणीराम कूकणा सलेक्ट हुई व प्रतियोगिता में अपने खेल का प्रदर्शन करेगी। 30 नवंबर 2025 तक आयोजित प्रतियोगिता में बालक वर्ग में एक बालक वकील का चयन हुआ है। बीकानेर कबड्डी संघ के चेयरमैन राजेंद्र सिंह राठौड़ ने टीम को बधाई दी व राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन करने की बात कही।
खेल मैदान का विशेष योगदान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोच मांगीलाल जाखड़ व कोच हेतराम जाखड़ ने बताया कि गत वर्ष रीड़ी में उच्च स्तरीय खेल मैदान कबड्डी प्रशिक्षण के लिए तैयार हुआ। जिस पर खेल कर रीड़ी की 10 बालिकाओं ने नेशनल स्तर पर अपना दम खम दिखाया है। दोनों कोच सहित खिलाड़ियों ने सरपंच गुड्डी देवी व प्रतिनिधि हेतराम जाखड़ का मैदान के लिए आभार जताया। कोच ने बताया कि यहां मैदान पर टीन शेड और सिंथेटिक मैट की उपलब्धता ने इस में चार चांद लगा दिया। रीड़ी में राष्ट्रीय स्तर का खेल मैदान खिलाड़ियों की दमदार तैयारी के लिए सशक्त माध्यम बन गया है।
जूनियर वर्ग का प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 20 वर्षीय खिलाड़ियों के जूनियर बालिका वर्ग का प्रशिक्षण रीड़ी में प्रारंभ हो गया है। ये शिविर 51वीं जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता 5 दिसंबर 2025 तक होगा। दोनों कोच के निर्देशन में इस प्रशिक्षण में 20 खिलाड़ी 10 दिन अभ्यास करेंगे और दौसा में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बीकानेर का नेतृत्व करेंगे।