Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 नवंबर 2025। गांव पूनरासर में बुधवार शाम को करीब 6 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जमकर हंगामा हुआ। यहां एक प्रसूता के साथ आए युवक ने नाराज होकर एएनएम के साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की। एनएनएम सरोज ने युवक के खिलाफ मारपीट करने व धमकाने का आरोप लगाते हुए सेरूणा थानाधिकारी को परिवाद दी है। हैड कांस्टेबल आवड़दान परिवाद की जांच कर रहें है। पीएचसी में कार्यरत एएनएम सरोज ने बताया कि बुधवार शाम को करीब 6 बजे एक प्रसूता के साथ आरोपी आया। परिवादिया ने प्रसूता को भर्ती कर लिया। उसने सामान्य जांच के बाद प्रसव में समय होने की बात परिजनों से कही और अस्पताल परिसर में ही बने अपने निवास पर आ गई। कुछ ही देर में वह खाना खाकर लौटी तो लेबर रूम के बाहर खड़े प्रसूता के भाई परमनाथ पुत्र हरजीनाथ ने अकारण ही गाली गलौच करते हुए मारपीट करने लगा। आवाज सुनकर अस्पताल निवास में ही मौजूद स्टाफ विकास व मीरा दौड़कर पहुंचे और एएनएम को बचाने लगे तो युवक ने उनके साथ भी गाली गलौच करते हुए प्रसूता को बिना रैफर कागज लिए अस्पताल से लेकर चला गया। परिवादिया ने बताया कि आरोपी उसे गुरूवार सुबह भी फोन कर धमकाया। पूनरासर पीएचसी की चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ मनीषा भादू ने ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी व थानाधिकारी से उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया है।