Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 नवंबर 2025। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप जीता तो देशभर में महिला क्रिकेट का क्रेज बढ़ गया और जन सामान्य का उत्साह भी बढ़ गया है। ऐसे में उत्साहित करने वाली खबर राजस्थान की प्रतिष्ठित आरसीए चैलेंजर टूर्नामेंट से आई है। इस प्रतियोगिता में अंडर 14 की टीमों में एक टीम की जिम्मेदारी गांव लिखमीसर उत्तरादा की सरिता पुत्र भागुराम बाना को मिली है। सरिता आरसीए चैलेंजर में कैप्टन चुनी गई है। युवती गांव बाना की निवासी है और अपने ननिहाल लिखमीसर उत्तरादा में राउमावि में अध्ययनरत है। दोनों गांवो सहित क्षेत्र के क्रिकेट प्रेमियों ने बालिका को बधाई देते हुए चैलेंजर ट्रॉफी में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी। कोच ओमप्रकाश भुंवाल के निर्देशन में सरिता ने लगातार अभ्यास के बल पर ये उपलब्धि हासिल की है। उनके परिवार व स्कूल में जश्न का माहौल है। भुंवाल ने बताया सरिता 2022 से लगातार बीकानेर की टीम में कप्तानी पारी खेलते हुए श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही है। स्कूल के पूरे स्टाफ ने उन्हें बधाई दी।