Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-11-21 at 8.08.33 PM
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 नवम्बर 2025। प्रख्यात संत आचार्य गौरव कृष्ण गोस्वामी महाराज, वृंदावन पहली बार श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में अपनी भागवत कथा का आयोजन करने आगामी 17 दिसम्बर को पहुंचेगें। विगत 25 वर्षों से भागवत वाचन में जुटे संत गौरवकृष्ण संस्कृत के विलक्षण विद्वान है एवं संगीत में भी विशिष्ट प्रतिभा के धनी है एवं देश भर के प्रसिद्ध भागवत वाचकों में इनका नाम शामिल है। ऐसे प्रख्यात संत की कथा श्रीडूंगरगढ़ में करवाने का बीड़ा उठाया है राधाकृष्ण करनाणी परिवार ने। श्रीडूंगरगढ़ के निवासी एवं दिल्ली प्रवासी करनाणी परिवार द्वारा आगामी 17 दिसम्बर से 23 दिसम्बर तक कथा का आयोजन करवाया जा रहा है। कथा का भव्य आयोजन नेशनल हाईवे पर गांव शेरूणा स्थित होटल तेजा गार्डन में होगा एवं इस बड़े उत्सव के लिए क्षेत्रवासी अभी से उत्साहित दिख रहे है। आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई है एवं आयोजन में बड़ा डोम लगाया जाएगा।