Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2025-11-17 at 20.35.40
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 नवंबर 2025। समर्थन मूल्य पर खरीद शुरू करने की मांग को लेकर विभिन्न स्तरों पर मांग उठाई जा रही है।

क्षेत्र के युवा नेता डॉ विवेक माचरा ने सोमवार को सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक से वार्ता कर शीघ्र खरीद शुरू करने की मांग की। माचरा ने कहा कि खरीद शुरू नहीं होने से किसान को बाजार में ही मूंगफली बेचनी पड़ रही है। सरकार खरीद शुरू करें जिससे किसानों को लाभकारी मूल्य प्राप्त हो सकें। उन्होंने अब तक खरीद शुरू नहीं होने पर नाराजगी जताई और वंचित किसानों की गिरदावरी करवाने व टोकन दिए जाने की मांग भी की। माचरा ने बताया कि मंत्री दक ने अति शीघ्र ही खरीद प्रारंभ करने का आश्वासन दिया है।