Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-11-15 at 19.24.01
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 नवंबर 2025। आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी व जनजाति के लोक नायक बिरसा मुंडा की जन्म जयंति “जनजातीय गौरव दिवस” पर भीलवाड़ा में आयोजित समारोह में श्रीविश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार शामिल हुए। सुथार ने टाइम्स को बताया कि शनिवार को महान स्वतंत्रता सेनानी को याद करते हुए देश भर में उन्हें पुष्पाजंलि अर्पित की गई है। सुथार ने बताया कि इस क्रम में भीलवाड़ा जिलास्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें शामिल होना प्रेरणीय रहा। सुथार ने यहां आयोजित विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया, लाभार्थियों को पीएम विश्वकर्मा एवं प्रधानमंत्री आवास के चेक वितरित किए और स्थानीय कलाकारों के पारंपरिक नृत्य कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि हमारी समृद्ध आदिवासी सांस्कृतिक धरोहर का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर जिला प्रशासन स्थानीय नागरिकों भाजपा  पदाधिकारी उपस्थित रहे।