Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 दिसम्बर 2020। श्रीडूंगरगढ़ थाने में बुधवार को उस समय हंगामे की स्थिती हो गई जब अपनी गुमशुदा बेटी को ढूंढ़ने की गुहार लगाने वाले परिवार को आरोपी पक्ष के लोगों ने पुलिस के सामने ही धमकाना शुरू कर दिया एवं परिवादी परिवार के लोगों को खतरा देख पुलिस ने तीन युवकों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि गांव ठुकरियासर निवासी इंद्राराम जाट की पुत्री तारामणी गत 5 मार्च को कस्बे के सेसोमूं गर्ल्स कालेज में पेपर देने आई थी एवं वहां से गायब हो गई। इस पर इंद्राराम ने थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी व पुलिस अनुसंधान में लड़की को गांव लिखमादेसर निवासी अजीत जाट द्वारा अपने साथ ले जाना पाया गया। इसी प्रकरण की जांच में संदेहास्पद मानते हुए गांव कल्याणसर पुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुराना निवासी रामनिवास जाट एवं विजयपाल जाट व लूणकरणसर के सत्तासर निवासी हनुमान गोदारा को पुछताछ़ के लिए थाने बुलाया गया था। जहां पर तीनों ही युवकों ने परिवादी परिवार को धमकाना शुरू कर दिया एवं देख लेने की चेतावनी देते हुए खुद के बडे नेताओं से सम्पर्क होने की धौंस दी। थाने में ही हंगामा बढने एवं परिवादी परिवार को खतरा देख पुलिस ने तीनों युवकों को शांति भंग के आरोप गिरफ्तार कर लिया है। तीनों जनों को गुरूवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।