Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 नवम्बर 2025। कस्बे के आडसर बास निवासी पवन कुमार चोपड़ा पुत्र शुभकरण चोपड़ा के निधन पर मरणोपंरात नेत्रदान किए गए है। 57 वर्ष की आयु में उनके निधन के बाद परिजनों ने तेयुप की प्रेरणा से उनके नेत्रदान का निर्णय लिया एवं आई बैंक प्राणनाथ हॉस्पिटल सरदारशहर के माध्यम से नेत्र दान करवाया गया। तेयुप उपाध्यक्ष चमन श्रीमाल ने परिजनों को इस नेक कार्य के लिए प्रेरणा दी एवं मृतक पवन चोपड़ा के परिजन फूसराज चंदादेवी चोपड़ा, मेघा चोपड़ा, स्वीटी श्रीमाल आदि ने नेत्रदान को महान कार्य बताते हुए उनके परिजन की आंखों से अब दो अंधों की दूनिया में रोशनी हो पाने को सौभाग्य बताया। इस कार्य में अगुवाई अशोक झाबक ने की एवं इस दौरान जगदीश मालू, शूरवीर मोदी, पवन पुगलिया, शिव दर्जी, मोहित बोरड़, श्रेयांस झाबक आदि कार्यकर्ता सक्रिय रहे। झाबक ने बताया कि अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के नेत्रदान राज्य प्रभारी रोशन नाहर से भी लगातार सम्पर्क रखा गया एवं उनसे मार्गदर्शन मिला। तेयुप द्वारा चोपड़ा परिवार का आभार जताया गया।