Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 नवंबर 2025। क्षेत्र में जीव सेवा में सक्रिय सामाजिक संस्था आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति के सदस्यों ने मंगलवार को विधायक ताराचंद सारस्वत से मुलाकात की और क्षेत्र में पशु चिकित्सा व्यवस्था में सुधार किए जाने व प्रगति किए जाने पर विस्तृत चर्चा की। सेवादारों ने कालू रोड पर स्थित कस्तूरीदेवी राठी राजकीय पशु चिकित्सालय को पॉलीक्लिनिक में क्रमोन्नत करने की मांग रखते हुए ज्ञापन सौंपा। समिति के अध्यक्ष जतनसिंह राजपुरोहित की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को बताया कि यह चिकित्सालय क्षेत्र का प्रमुख पशु उपचार केंद्र है। जिसमें प्रतिदिन बड़ी संख्या में शहरी व ग्रामीण पशुपालक अपने पशुओं का उपचार करवाने पहुंचते हैं। वर्तमान में यह चिकित्सालय सामान्य श्रेणी में संचालित है, जिससे संसाधनों, चिकित्सकों एवं उपकरणों की कमी के कारण पशुपालकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। राजपुरोहित ने बताया कि समिति द्वारा भी लंबे समय से बीमार एवं दुर्घटनाग्रस्त गोवंश व वन्य जीवों को रेस्क्यू कर उपचार हेतु इस चिकित्सालय में लाने का कार्य किया जा रहा है। ऐसे में ये चिकित्सालय पॉलीक्लिनिक में क्रमोन्नत कर दिया जाए, तो बीमार पशुओं को राहत मिल सकेगी। सदस्यों ने जानकारी देते हुए कहा कि यदि ये क्रमोन्नत करवाने का कार्य हो जाए तो भवन निर्माण, भूमि, एवं उपकरणों की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दानदाताओं के सहयोग से की जाएगी। इस पर विधायक सारस्वत ने इस प्रस्ताव पर सकारात्मक प्रयास किए जाने का आश्वासन भी दिया। इस दौरान अध्यक्ष जतनसिंह राजपुरोहित, महेंद्र पारीक, मदन सोनी, शूरवीर मोदी मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक से मिले समिति सदस्य, पशु सेवा में प्रगति पर की चर्चा।