Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 नवंबर 2025। मंगलवार को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर अंचल के विभिन्न राजकीय व निजी विद्यालयों में तंबाकू सेवन नहीं करने के लिए युवा विद्यार्थियों ने शपथ ली है। संस्था प्रधानों ने भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अब्दुल कलाम आजाद की जयंती पर 11 नवंबर को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाने की जानकारी देते हुए नशे के दुष्प्रभाव बताए। संस्था प्रधानों ने नशे की गिरफ्त में फंसते युवाओं के अधंकारमय भविष्य के बारे में बताते हुए विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी। विभिन्न स्कूलों में तंबाकू का सेवन नहीं करने, अपने आसपास व परिवार में तंबाकू के खिलाफ जागृति लाने, पर्यावरण की रक्षा करने की शपथ ली है। आप भी देखें अंचल से एक दर्जन स्कूलों से युवाओं के शपथ लेते हुए फोटो:-

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बरजांगसर में विद्यार्थियों को तंबाकू सेवन नहीं करने के शपथ दिलवाई गई। 
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारती निकेतन शिक्षण संस्थान में बच्चों को दिलवाई तंबाकू सेवन नहीं करने की शपथ, संचालक ओमप्रकाश स्वामी ने बताए तंबाकू के दुष्प्रभाव।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के संस्कार इनोवेटिव स्कूल में संचालक मनोज गुसाईं तंबाकू के दुष्प्रभाव बताए व विद्यार्थियों को शपथ दिलवाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव ठुकरियासर के राउमावि में युवा विद्यार्थियों को दिलवाई तंबाकू सेवन नहीं करने की शपथ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जयपुर पब्लिक सीनियर सैकंडरी स्कूल में बच्चों को दिलवाई शपथ, संचालक कुंभाराम घिंटाला ने बताए तंबाकू के दुष्प्रभाव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नोसरिया के राउमावि में विद्यार्थियों ने ली तंबाकू सेवन नहीं करने की शपथ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेसोमू स्कूल में विद्यार्थियों को दिलवाई शपथ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जेतासर में राउमावि में विद्यार्थियों को दिलवाई शपथ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राउमावि सूडसर में विद्यार्थियों को दिलवाई शपथ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरकारी स्कूलों में दिलवाई शपथ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ अंचल में विभिन्न गांवो में विद्यार्थियों को दिलवाई शपथ।