Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2025-11-10 at 22.00.47
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 नवम्बर 2025। अखिल भारतीय किसान सभा की जिला कमेटी बैठक सोमवार को बीकानेर के डीटीआर भवन में जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिले भर से उपस्थित हुए किसान नेताओं ने सरकारी सर्मथन मूल्य पर खरीद में जटीलताएं करने एवं खरीद शुरू करवाने में देरी करने पर रोष जताया। अध्यक्षता करते हुए महिया ने बीकानेर जिले में प्रदेश की सर्वाधिक मूंगफली की उत्पादन होने के बाद भी प्रदेश सरकार द्वारा पूरे जिले के किसानों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है एवं जानबूझ कर खरीद में देरी की जा रही है। महिया ने गत वर्ष के खरीदी गई मूंगफली का स्टॉक सरकार द्वारा अब बाजार में सस्ती दरों पर बेचा जा रहा है एवं इस कारण इस सीजन के भाव में मर गए है। इस कारण किसानों के सामने गंभीर आर्थिक संकट आ गया है। महिया ने खरीद में बिजली बिल की अनिर्वायता करने को भी किसानों को परेशान करने का तरीका बताया एवं इस शर्त को हटाने की आवश्यकता जताई। कॉमरेड़ लालचंद लूणकरणसर ने सभी किसानों की मूंगफली तुलवाई सुनिश्चित करवाने के लिए तुंरत खरीद शुरू करवाने की मांग की है एवं गिरदावरी में हुई गड़बडियों की तुंरत जांच करवाने की मांग की। जांच के नाम पर खरीद को लंबीत करने का विरोध जताया। बैठक में आगामी 14 नवम्बर को सुबह 11 बजे अखिल भारतीय किसान सभा के आह्वान पर जिला स्तर पर इस मांग को लेकर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। बैठक के बाद एडीएम प्रशासन को जिला कलेक्टर के नाम का ज्ञापन दिया गया एवं खरीद जल्दी शुरू करने, सर्मथन मूल्य पर खरीद के लिए पोर्टल पुन: शुरू करने, खरीद का लक्ष्य बढाने, गत वर्ष के मूंगफली स्टाक के बेचने पर रोक लगाने, बिजली बिल व पानी पर्ची की अनिवार्यता को समाप्त करने, नापासर में खरीद केन्द्र शुरू करने की मांग की गई। बैठक में जेठाराम लाखूसर, रूपाराम राजेरा, भरत कस्वां, लक्ष्मण कस्वां, सत्तुनाथ, सरपंच सुनील मेघवाल, अशोक शर्मा, मोहन भादू, लालाराम सारण, राजेंद्र जाखड़, गिरधारी जाखड़, मालाराम, पोकरराम पूगल, रमेश पूनियां खाजूवाला, भंवर आचार्य गाढ़वाला, गोपीराम, चंदर जाखड़ सहित किसान सभा के कई पदाधिकारी, सदस्य शामिल रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन देते किसान नेता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बैठक में चर्चा करते किसान नेता।